रुड़की आवास विकास कालोनी एचआरडीए , नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण को गिरा दिया इस दौरान टीम को हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा इस निर्माण कार्य को लेकर कॉलोनी वासी लंबे समय से शिकायत कर रहे थे।
आवास विकास में किए गए अवैध निर्माण की शिकायत लंबे समय से एचआरडीए, नगर निगम व प्रशासन को मिल रही थी जिसके बाद विभाग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर जांच की जिसमें शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद विभाग ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए और उक्त अतिक्रमण को तोड़ने की बात कही। लेकिन समय बीतने के बाद भी मौके से अतिक्रमण नही हटाया गया। आज शुक्रवार को नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, एचआरडीए एई डीएस रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान विरोध का सामना भी टीम को करना पड़ा। इस मौके पर कॉलोनी के लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहे। पार्षद राकेश गर्ग ने बताया कि इस अतिक्रमण की शिकायत लम्बे समय से की गई थी जिस पर अभी कार्रवाई हुई है कहा कि इस भूमि पर निर्माण नही हो सकता।




