मुजफ्फरनगर
वार्ड 34 में पहुँची नगरपालिका चैयरमैन मीनाक्षी स्वरूप,लाखो रुपये की लागत से तैय्यार सीसी रोड का किया शिलान्यास
नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 34 में पहुँची नगरपालिका चैयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप,इस दौरान वार्ड 34 के सभासद पति नदीम खान व वार्डवासियों द्वारा नगरपालिका चैयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप का अतिशबाजी व ढोल नगाड़ों के साथ साथ फूल माला पहना जोरदार स्वागत किया गया,इस दौरान दर्जनों से ज्यादा वार्डवासी मौजूद रहे।स्वागत समारोह के पश्चात नगरपालिका चैयरमेन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा वार्ड में बनाई गई लाखो रुपये की लागत से सीसी रोड का शिलान्यास किया गया,इस दौरान नगरपालिका चैयरमेन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि लगातार नगरपालिका के समस्त वार्डो में विकास कार्य जारी है,किसी भी वार्ड में भेदभाव नही किया जा रहा है,ओर आगे भी समस्त वार्डो में बिना भेदभाव के इसी तरह विकास कार्य जारी रहेगा।इस दौरान वार्ड 34 के सभासद पति नदीम खान ने बताया कि नगरपालिका द्वारा मैंने अपने वार्ड में 25 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया गया है,इन रास्तो का निर्माण कार्य न होने की वजह से मोहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,अभी वार्ड में ऐसी बहुत सी गालियां है जिनका निर्माण कार्य बाकी है,जल्द ही पूरे वार्ड में समस्त टूटी फूटी गलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा,लगातार समस्त वार्डवासियों का प्यार व सहयोग मुझे मिल रहा है,उम्मीद है कि आने वाले समय मे इसी तरह मुझे यह प्यार वार्डवासियों का मिलता रहेगा।




