रिपोर्ट पहल सिंह
झपट्टामार शातिर लुटेरे पुलिस ने किये गिरफ्तार, लकसर पुलिस ने दो झप्पट्टामार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, लुटेरे चलती मोटरसाइकिल से लोगों का मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देते थे, दिनांक 5, 1, 2024 को वादी सतीश कुमार सैनी द्वारा थाने पर तहरीर देकर बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति ने उनकी लड़की का मोबाइल छीनकर भाग गए, जिसके आधार पर थाना कोतवाली लक्सर में मु o अo संo 34/24 धारा 392 भादवी पंजीकृत किया गया, तथा अभियुक्त की धर पकड़ के लिए, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक अंकुश अग्रवाल कोतवाली लक्सर, हेo काo मोहन खोलिया कोतवाली लक्सर, काo सतपाल कोतवाली लक्सर, आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागसी पतारसी कर सीसीटीवी कैमरो की मदद से दिनांक 11,,1.2024 को दो व्यक्तियों शुभम पुत्र विनोद निवासी ग्राम नेत वाला सैदाबाद कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार व अश्वनी पुत्र विनोद निवासी ग्राम नैत वाला सादाबाद कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को मोटरसाइकिल व लूट गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा दो झपट्टा मार सातीर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




