बाहदराबाद के गाँव दादूपुर में धर्मेन्द्र कुँअर के घर में मगरमछ घुसने से गाँव में अफरातफरी मच गई l मगरमच्छ के घर में घुसे होने कि सूचना धर्मेन्द्र कि पत्नि को लगी जिसने मगरमच्छ देखते हो शोर मचा दिया l शोर सुनकर आस पास के लोग मगरमच्छ को देखने के लिए धर्मेन्द्र के घर के बाहर एकत्रित हो गए l जिसको सूचना वन विभाग को डी गई l सूचना पर वन दरोगा महाराणा प्रताप आपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मगरमछ को घर से बाहर निकाल कर उसे पकाने में कामयाबी पाई l विभाग के ओ पी सिंह ने बताया कि लगभग 40 किलो का मगरमछ पकड़ा गया हैं जो पास में बह रही छोटी नहर से खाने की तलाश में गाँव में घुस आया होगा जिसे पकड़ कर बन गंगा में छोड़ा जा रहा है l रेस्क्यू टीम में वन विभाग के तालिब अली, संतन सिंह शामिल रहे l





