रिपोर्ट महिपाल शर्मा
दीपावली की रात मोबाइल शॉप की दीवार तोड़ लाखों का सामान किया था चोरी, चोर व खरीदार गिरफ्तार l
बरामद मोबाइलों में 40 से अधिक I-फोन,सेमसंग, विवो जैसे ब्रांड के मोबाइल शामिल हैं l
जनपद में घटित चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए सख्त निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सफलता हासिल करते हुए बहादराबाद में दीपावली की रात को दुकान की दीवार तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर व चोरी के माल के खरीददार को दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रुपए के मोबाइल फोन एवं अन्य मोबाइल ऐसेसरीज भी बरामद की।
दीपावली की रात मोबाइल शॉप की दीवार तोड़कर की गई इस चोरी के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद में मु0अ0स0 517/23 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत किया गया था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने गत 6 दिसंबर को होटल ग्रेड लज्जा होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति शौकिन पुत्र शमीम, निवासी धनकपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी किये गये विभिन्न कम्पनियों के कुल 06 आई फोन, 28 टच स्क्रीन मोबाइल, 10 की पेड, 16 व टेमपर्ड ग्लास व अन्य मोबाईल फोन के टूटे-फुटे फोल्डर व बोर्ड बरामद किए गए।
अभियुक्त द्वारा चोरी के आरोप स्वीकारते हुए बताया गया कि उसने चोरी किए गए सामान में से कुछ माल मुजफ्फरनगर निवासी युवक को बेचा है। अभियुक्त की निशांदेही पर पुलिस टीम ने चोरी माल के खरीददार दानिश पुत्र इकबाल, निवासी किदवई जिला मुजफ्फनगर को भी पुलिस टीम ने अन्य माल व माल खरीदने में प्रयुक्त मोबाइल के साथ दबोचा। दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं और अपने नशे के शौक पूरा करने के लिए चोरी-चकारी और दो नम्बर के काम करते थे। मुकदमें में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किये जाने की तैयारी की जा रही है।
बड़ी संख्या में मोबाइल फोन रिकवरी एवं सटीक खुलासे पर स्थानीय जनता द्वारा बहादराबाद पुलिस की सराहना की गई।
घटना का खुलाशा आज एस एस पी पर्मेन्द्र ढोभाल ने जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों के समक्ष किया l



