रिपोर्ट मनोज वर्मा
आज राष्ट्रीय व्यापार मण्डल शहर लक्सर की एक बैठक शहर महामंत्री मोहित वर्मा के आवास पर आहूत की गई बैठक मे सत्रह दिसम्बर को हरिद्वार चेतन ज्योति आश्रम मे होने वाले व्यापारी महाकुंभ पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया की लक्सर से सैकडो व्यापारी इसमें शामिल होगे
प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने व्यापारी महाकुंभ लक्सर का सयोजक शहर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व सह सयोजक महामंत्री मोहित वर्मा व मनोज गोयल को बनाया गया और व्यवस्था प्रमुख तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा व आशीष अग्रवाल को बनाया गया
बैठक मे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की व्यापारी आयोग सहित अनेक माँगो को ले कर व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है व्यापारी महाकुंभ मे राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश भर के प्रतिनिधि शामिल होगे और पदेश के बड़े संतो व राजनेताओ के साथ बैठ कर व्यापारी की समस्याओ पर मंथन किया जाएगा और प्रदेश की सभी जिलो की व्यापारियो को प्रमुख समस्याओ के लिए सरकार से वार्ता की जायेगी चौधरी ने कहा की ये उत्तराखण्ड मे ऐसा पहला आयोजन है जिसमे व्यापारी सरकार एक साथ बैठ कर मंथन करेंगे
बैठक को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा की व्यापारी महाकुंभ में लक्सर से सैकडो व्यापारी शामिल होगे और लक्सर की सभी समस्याओं को उसमे उठाया जाएगा उन्होंने कहा की व्यापारी को एक बड़ा मंच राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के रूप मे मिल गया है जो पूरे प्रदेश के व्यापारी की आवाज़ बन गया है
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा की महाकुंभ एक मंथन है जिसमे व्यापारियो की हर समस्या पर मंथन कर उनको सरकार के सामने रखा जाएगा और लक्सर की अनेक समस्याओ के लिए पहले भी राष्ट्रीय व्यापार मण्डल ने हमेशा अगवाई की है
बैठक मे मुख्य रूप से संजय गर्ग राजीव गोयल सुरेन्द्र गोयल सुनील बंसल राजेश सिंघल राजन वर्मा रामकुमार वर्मा गौरव वर्मा गौरव मल्होत्रा पंकज कश्यप सोनू कश्यप सुशील अग्रवाल अनुज मित्तल शिवकुमार शर्मा रोहित कश्यप मोनू कश्यप लवली पवन शेरू सन्नी आदि अनेक व्यापारी शामिल हुए




