रिपोर्ट पहल सिंह
पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, लक्सर न्यायालय द्वारा वारंटी को तमिल किए जाने के निर्देश जारी किए, जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशीत किया गया, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी थानों को वारंटो की दर पकड़ के लिए टीम रवाना करने के लिए अवगत कराया जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर लक्सर, कानिo अजीत तोमर लक्सर आदि की टीम बनाई गई, टीम द्वारा पृथक प्रयास करते हुए वारंटी शीशा सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी सहीपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, को उसके मसकन पर दबीस देकर गिरफ्तार किया गया है, कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है जिसको नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




