रिपोर्ट पहल सिंह
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, लक्सर क्षेत्र के रायसी रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना गया, रायसी रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी रायसी को सूचना दी, की रेलवे स्टेशन के पास खंबा नंबर 1529/ 22/ 24 पर व्यक्ति रेलवे ट्रक पर लगे खंबे से टकराकर मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसका पता जानने की कोशिश में जुटी पुलिस ने पहने हुए कपड़ों की तलाशी ली तो एक आधार कार्ड प्राप्त हुआ जिस पर नाम अंग्रेज सिंह पुत्र बख्शीश निवासी कैंट रोड फरीदकोट पंजाब अंकित है तलाशी में एक डायरी भी मिली है डायरी में लिखें मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, दृष्टिगत प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति ट्रेन की बोगी की खिड़की पर खड़ा होने की वजह से साथ में लगे खंभे से टकरा गया हो क्योंकि ट्रैक पर लगे खंभे पर मानव रक्त के निशान हैं पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण कर मृतक के शव को संयुक्त चिकित्सालय रुड़की मोर्चरी भेजा गया,




