रिपोर्ट पहल सिंह राणा
पुलिस ने चलाया डोर टू डोर सत्यापन अभियान पांच मकान मालीको के विरुद्ध की करवाई, लक्सर एसएसपी हरिद्वार द्वारा किराएदारों व् घरेलू नौकरों का डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश जारी किए, उपरोक्त क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, टीमों द्वारा लक्सर व सुल्तानपुर क्षेत्राअंतर्गत किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु संघन चेकिंग अभियान चलाया अभियान के दौरान किराएदारों को सत्यापन न करने पर पांच मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के दस -दस हजार के ₹50000 के चालान कर रिपोर्ट मान्य न्यायालय को प्रेषित की जा रही, तथा अभियान के दौरान 30 किराएदार व् घरेलू नौकरों की मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गई,कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार किराएदार व घरेलू नौकरों का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया जिसमें पांच मकान मालिकों पर दस दस रुपए का जुर्माना चालान कर जिनकी रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा रही है,



