लंढौरा पुलिस को शाहरुख उमर राजपूत,वे सद्दाम अली, ने किया सम्मानित।
लंढौरा पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रियों को सही दिशा दिखाने वे उनकी सकुशल सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी दें रहे।Si जहूल हसन,Si पुष्पेंद्र सिंह,Si आशीष रावत,को0 मनीष,को0 अरुण चमोली, व समस्त स्टाफ को समाजसेवी शाहरुख उमर राजपूत,व रिपोर्टर सद्दाम अली ने फुल के बुके देकर उनका स्वागत किया। वही शाहरुख उमर राजपूत ने बताया लाखों शिवभक्त हरिद्वार गंगाजल लेने आते हैं उनकी सुरक्षा वे देखरेख के लिए पुलिस प्रशासन रात दिन अपने मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर रहते हैं इसलिए उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उनको सम्मानित किया गया है। रिपोर्टर सद्दाम अली ने बताया पुलिस कड़ी धूप व बरसात में भी हमेशा शिव भक्तों की देखरेख में हमेशा सतर्क रहती है। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। नगला इमरती बाईपास पर ड्यूटी पर तैनात Si जहूल हसन ने बताया जनता का हमें बहुत प्यार मिल रहा है। मैं सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने समाजसेवी शाहरुख उमर राजपूत, रिपोर्टर सद्दाम अली, की प्रशंसा करते हुए कहा। पुलिस को आपका ऐसे ही सहयोग मिलता रहे। उन्होंने दोनों का तहे दिल से धन्यवाद किया।




