स्थानांतरित हुए कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज रावत का विदाई समारोह आयोजित l लक्सर कोतवाली अंतर्गत कोतवाली लक्सर में स्थानांतरित हुए कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज रावत का विदाई समारोह आयोजित किया गया l आपको बता दें एसएसपी हरिद्वार के स्थानांतरण आदेश पर कस्बा चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर उप निरीक्षक नीरज रावत क़ो स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी तेजल पुर थाना भगवानपुर के पद पर कार्यरत कर दिया गया जिस पर कोतवाली लक्सर में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें कोतवाल अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक लक्सर व अन्य स्टाफ द्वारा स्थानांतरित उप निरीक्षक नीरज रावत को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए स्टाफ द्वारा उपहार भी भेंट किए गए एवं सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ आशीर्वाद प्रदान किए l




