पिरान कलियर
उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद पुनेठा अपने तीन दिवसीय रुड़की तहसील के भृमण पर आए हुए हैं। भ्रमण के दौरान मुख्य सूचना आयुक्त शनिवार को कलियर पहुचे। इस दौरान उन्होंने साबिर पाक की दरगाह पर चादर व फूल पेश किए और देश मे अमन चैन की दुआएं मांगी।
उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद पुनेठा शनिवार को कलियर दरगाह साबिर में हाजिरी के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेश किए। और देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान उन्होने कहा कि उनकी दरगाह साबिर पाक पर आने की इच्छा थी इसी को लेकर वह साबिर पाक की दरग़ाह पर मत्था टेकने आए है। दरगाह पर चादर व फूल पेश कर दुआएं मांगी गई है । उन्होंने कहा कि साबिर पाक की इस पवित्र सर जमी पर आकर बड़ा सुकून मिला है। यहां देश ही नही विदेश से भी लोग आते है मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। और मै साबिर पाक से यही दुआ करता हूं कि फिर से उनको दरगाह मे आने का मौका मिले।
इस मौके पर दरगाह प्रबन्धक रजिया , लेखपाल अनुज यादव ,शफीक, अहमद , अफजाल सहित आदि मौजूद रहे।




