शराब की तस्करी में न्यायालय से वांछित चल रहे तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार l लक्सर नयालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटी ओं क़ो गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर करने के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देश जारी किए गए जिसका पालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर दवारा वारंटी ओं की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज रावत, उप निरीक्षक बबलू चौहान, उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल ध्वज वीर, कानि o अरविंद चंदेल व् कानि o मनदीप नेगी आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा अलग-अलग जगह छापेमारी कर 1- शेर सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर लक्सर जिला हरिद्वार,2- संदीप पुत्र पलटू राम निवासी ढाढ़ेकी ढाणा लक्सर जिला हरिद्वार,3- मनोज कुमार पुत्र बालकृष्ण निवासी अंबेडकरनगर लक्सर जिला हरिद्वार के घरों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर तीन वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया है जिनको निम्नानुसार आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैl




