पेयजल निगम की तानाशाही से सड़कों का बुरा हाल, पैदल चलना भी हुआ मुहाल l
बहादराबाद 29 अप्रैल ( महिपाल )
क्षेत्र में इन दिनों पेयजल निगम द्वारा पानी सप्लाई की पाईप लाईन डाली जा रही है, जो क्षेत्र में पेयजल सप्लाई करेंगी, लेकिन यह कम पिछले 6 माह से किया जा रहा है जो अभी तक भी पूरा नहीं हो सका है l इसमें यह शर्त लागू है कि निगम द्वारा पाईप लाईन डालने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद उन सड़कों को पहले जैसा बना कर देना होगा l लेकिन निगम ने शर्तो के अनुरूप काम न करने की कसम खा रखी है और जहाँ पाईप लाईन डालने के लिए सड़के खोद दी गई हैं वहां सड़के बुरी तरह उबड खाबड़ ही छोड़ डी गई हैं जिस कारण इन सड़कों पर पैदल तक चलना मुहाल हो कर रह गया है l वहीं घरों कों पानी पहुंचाने के लिए ही प्लास्टिक के 2.50 इंच पाईप डाले जा रहे हैं जिनसे घरों में पर्याप्त पानी मिलना मुश्किल है, जबकि कुछ गांवो में लोहे की पाईप लाईन डाकि जा रही है तों कुछ में प्लास्टिक की l कनेक्शन के लिए भी दोहरे मापदंड अपने ज़ा रहे हैं, जहाँ कनेक्शन के लिए भी लोहे के पाईप डाले जा रहे हैं लेकिन बहादराबाद में घरों में जो प्लास्टिक के कनेक्शन छोड़े गए थे वे वाहनों के टायरो के नीचे बार बार आने से बीच में ही टूट गए हैं, अब कनेक्शन के लिए भी दोबारा सड़कों कों खोदना पड़ेगा, जिसमें हाल ही में बानी सड़के एक बार फिर टूटजाने वाली हैं जिनको बनाने में लम्बा वक्त लगेगा l पेयजल निगम ने इस कार्य के लिए प्राइवेट ठेकेदारों को ठेका दिया है जो न तों शर्तो के अनुसार पाईप लाईन डाल रहे हैं न ही सड़कों की मरम्मत कर रहे हैं l




