मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट बहादराबाद में नए सत्र में प्रवेशित छात्र छात्राओ की फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन l
बहादराबाद 9 अप्रैल ( महिपाल )
ग्लोबल नर्सिंग कालेज में फ्रेसर पार्टी का शुभारम्भ हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्व विद्यालय के कुलपति प्रों डॉ हेमचंद्र, देव सस्कृति विश्व विद्यालय के उप कुलसचिव डॉ उमकांत इंडोलिया, नूतन ओज़्स हॉस्पिटल की निर्देशक डॉ नूतन अग्रवाल, सीएमओ ऑफिस से डॉ विनय, उषा हॉस्पिटल से अमित,बीजेपी बहादराबाद मंडल महामंत्री अमित कौशिक, इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह, पी के पुंडीर, आदित्य शर्मा ने दीप प्रज्जलन कर किया l कार्यक्रम में मंच का संचल अतुल चौहान व बीएससी के छात्र सोनाली व कोशाकी के द्वारा किया गया l संस्थान के चेयरमैन जतिन कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष श्रीमती निधि शर्मा के द्वारा माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ हेम चंद्र , देव संस्कृति विश्व विद्यालय के उप कुलसचिव डॉ उमकान्त नूतन ओज़्स हॉस्पिटल से डॉ नूतन अग्रवाल जी को सॉल व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया l कार्यक्रम में संस्थान की छात्रा शिवगी द्बारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी l छात्रों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत गीत के माध्यम से किया गया l भारत की विभिन्न सस्कृति के नृत्य व नंदादेवी राजजात यात्रा का आयोजन संस्थान के छात्र छात्राओ द्वारा किया गया l छात्रों की प्रस्तुत देख सभी अतिथि जन उत्साहित हुए एवं कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कुलपति ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुये सभी छत्रों को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन मे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभवों को सभी के बीच साझा करते हुए बीएससी नर्सिंग व जीएनएम में प्रवेशित छात्राओ का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीर्वाद व मार्गदर्शन दिया l संस्थान के चेयरमैन जतिन कुमार शर्मा द्वारा सभी अतिथि जानो का व फ़्रेशर छत्रों का स्वागत किया और बच्चों को नर्सिंग के क्षेत्र से अवगत करायाl कार्यक्रम के समापन पर मिस्टर फ़्रेशर और मिस फ़्रेशर का चुनाव किया गया जिसमे मिस्टर फ़्रेशर अहमद ख़ान महेश जोशी व मिस फ़्रेशर आरती और आयशा को चुना गया संस्थान के द्वारा मिस्टर फ़्रेशर व मिस फ़्रेशर को पुरस्कित किया गया कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन जतिन कुमार शर्मा श्रीमती निधि शर्मा प्रधानाचार्य डॉ ए के लवदीप सिंह अतुल चौहान किरन कौर गोपाल उनियाल व समस्त मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट का स्टाफ उपस्थित रहा।




