Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न

रुड़की।चौदह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी,जिला रुड़की की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा देहरादून से दिल्ली तक कम समय में आवागमन को संभव बनाने वाले हाई एलिवेटेड रोड का उद्घाटन भी करेंगे,जो क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने की।उन्होंने उपस्थित जिला पदाधिकारियों,मोर्चा पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों उनके पदाधिकारियों एवं पार्षदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चौदह अप्रैल को देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।उन्होंने कहा कि यह अवसर संगठन की एकजुटता और शक्ति को प्रदर्शित करने का है।इस दौरान जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण और सहभागिता इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ देहरादून पहुंचें और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा।बैठक का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने किया।उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, जिला महामंत्री सागर गोयल,संजीव तोमर,भीम सिंह,सोनू धीमान,प्रवेश प्रिया,जिला मंत्री सतीश सैनी,सचिन झबरेडी,तेजपाल मौर्य,नवनीत सिंह,प्रतिभा चौहान, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,कार्यालय सह-प्रभारी अंकित गौतम,गीता मलिक सहित मोर्चा अध्यक्षों में युवा भाजपा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी,मंडल अध्यक्षों में गुरजिंदर प्रधान,संदीप पुरी,सुरेश सैनी,अवनीश शर्मा, भगत सिंह तथा पार्षदों में जेपी शर्मा,रिशु वर्मा,रचित अग्रवाल,रवि राणा,विकास प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *