Uncategorized

झबरेड़ा में विकास की नई लहर!डॉ. हर्ष कुमार ‘दौलत’ की मांग पर CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा आश्वासनआधुनिक रोडवेज बस स्टैंड बनेगा, भगतोवाली गुरु रविदास मंदिर का होगा भव्य सौंदर्यी करण

झबरेड़ा में विकास की नई लहर!डॉ. हर्ष कुमार ‘दौलत’ की मांग पर CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा आश्वासनआधुनिक रोडवेज बस स्टैंड बनेगा, भगतोवाली गुरु रविदास मंदिर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण

लक्सर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शिष्टाचार भेंट में झबरेड़ा विधानसभा के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि डॉ. हर्ष कुमार ‘दौलत’ ने क्षेत्र के विकास और जनआस्था के दो अहम मुद्दों को दमदार तरीके से रखा। मुख्यमंत्री जी ने दोनों प्रस्तावों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश देने का सकारात्मक आश्वासन दे दिया।डॉ. दौलत ने बैठक में सबसे पहले आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड की मांग रखी। उन्होंने कहा, “झबरेड़ा की बढ़ती जनसंख्या, हजारों विद्यार्थी, व्यापारी और यात्री रोजाना परेशान हो रहे हैं।

आधुनिक बस स्टैंड बनने से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और पूरे क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी।”दूसरा महत्वपूर्ण प्रस्ताव ग्राम भगतोवाली स्थित संत शिरोमणि गुरु राज गुरु रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण का था। डॉ. दौलत ने भावुक स्वर में कहा, “यह मंदिर क्षेत्र की आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके भव्य सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।”माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों विषयों की आवश्यकता को पूरी तरह स्वीकार किया। उन्होंने डॉ. दौलत को भरोसा दिलाया कि दोनों परियोजनाओं पर शीघ्र ही ठोस कार्यवाही शुरू की जाएगी।भेंट के बाद डॉ. हर्ष कुमार ‘दौलत’ ने कहा झबरेड़ा विधानसभा के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जनता की हर समस्या को मैं मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाऊंगा और उसके समाधान तक पीछा नहीं छोडूंगा। यह भेंट झबरेड़ा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली है। जल्द ही आधुनिक बस स्टैंड और भव्य गुरु रविदास मंदिर के रूप में दो बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद जगी है।झबरेड़ा अब विकास की राह पर जनता का विश्वास, नेता का संकल्प!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *