उत्तराखंड में विकास का नया अध्याय!मुख्य सचिव आनंद वर्धन से लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत की सार्थक शिष्टाचार भेंटलक्सर उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कल शिष्टाचार भेंट कर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र एवं विकासखंड लक्सर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।इस उच्चस्तरीय भेंट में क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, जनहितकारी योजनाओं, बेहतर आधारभूत संरचना और जनकल्याण के संकल्प पर सार्थक विस्तार से बातचीत हुई। डॉ. दौलत ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और विकास की अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से रखा, जिस पर मुख्य सचिव ने गहन रुचि दिखाते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने भेंट के बाद कहा,“झबरेड़ा–लक्सर के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी है। मुख्य सचिव महोदय से हुई यह चर्चा क्षेत्र की प्रगति को नई ऊर्जा और गति देने वाली साबित होगी। बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और बिजली की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर जो संवाद हुआ, वह अत्यंत प्रेरणादायी और सकारात्मक रहा।”माना जा रहा है कि यह भेंट झबरेड़ा और लक्सर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों में तेजी और क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर साफ दिखी है।झबरेड़ा–लक्सर अब विकास की नई राह परक्षेत्रवासी इस भेंट को बड़े उत्साह से देख रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पहले से ही चल रहे विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जगी है।“हमारा प्रयास निरंतर जारी है”— डॉ. हर्ष कुमार दौलत, ब्लॉक प्रमुख, लक्सर




