Uncategorized

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का मुण्डा खेड़ा कला में जोरदार स्वागत सैनी समाज व सर्व समाज ने किया आत्मीय अभिनंदन, जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का मुण्डा खेड़ा कला में जोरदार स्वागतसैनी समाज व सर्व समाज ने किया आत्मीय अभिनंदन, जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चालक्सर

लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुण्डा खेड़ा कला में लक्सर बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का सैनी समाज के सम्मानित जनों द्वारा हार्दिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने भरपूर स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त करते हुए विधायक का अभिनंदन किया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं तथा विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने स्थानीय लोगों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। समस्त सैनी समाज तथा ग्राम मुण्डा खेड़ा कला के सर्व समाज के सम्मानित नागरिकों ने विधायक मो शहजाद को स्नेह व सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए लक्सर विधायक मो शहजाद ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा आपके इस विश्वास और प्यार ने मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी है। कार्यक्रम का संचालन मास्टर अर्जुन सैनी ने कुशलतापूर्वक किया। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख सम्मानित व्यक्ति:डॉ. नाथीराम लोकसभा प्रभारी, बसपा अर्जुन प्रधान ग्राम प्रधान गुलजार अहमद नसीम अहमद तेजपाल ओम प्रकाश सुभाष अरविंद बृजपाल जयचंद सुरेश इसत्कार सैनी समाज से:नरेंद्र मास्टर बाबूराम सैनी मांगेराम सैनी कुशल पाल सनमवीर अशोक कुमार परीक्षित प्रधान आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में शिरकत की और विधायक से क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं। यह कार्यक्रम जनता और जनप्रतिनिधि के बीच मजबूत समन्वय का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *