झबरेड़ा में शहीदों की याद में दौड़ी देशभक्ति की लहर: डॉ. हर्ष कुमार ने बच्चों-युवाओं को किया प्रेरित शहीद दिवस के पावन अवसर पर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी ने आयोजित किया

“एक दौड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम, जिसमें देशभक्ति और खेल भावना का अनोखा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लक्सर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर युवाओं को बलिदान की याद दिलाई और क्षेत्र में विकास व खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। सैकड़ों उत्साही बच्चे और युवा दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए, जहां अनुशासन, जोश और देशप्रेम का अद्भुत मेल देखकर हर कोई भावुक हो उठा। डॉ. हर्ष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष श्री मुकुल सैनी, कोच श्री सुमित स्वामी, मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष सैनी, जिला मंत्री श्री सचिन, श्री कार्तिक परमार, अंकित कोहली, तेजस तोमर, अभिषेक सैनी, यमन फौजी और अनिकेत बीरपुर सहित पूरी आयोजक टीम ने डॉ. हर्ष कुमार का जोरदार स्वागत किया।डॉ. हर्ष कुमार ने संबोधित करते हुए कहा शहीदों का बलिदान हमारी प्रेरणा है। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को खेल की ओर प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध भी जगाते हैं। झबरेड़ा में इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत से क्षेत्र में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पहली बार झबरेड़ा में इस स्तर का शहीद दिवस आयोजन होने से लोगों ने खुशी जताई और कईयों ने मंच से आवाज उठाई कि क्षेत्र को डॉ. हर्ष कुमार जैसे शिक्षित, विकास-प्रेमी और युवा-केंद्रित नेतृत्व की सख्त जरूरत है। युवाओं में डॉ. हर्ष कुमार दौलत के प्रति बढ़ता क्रेज साफ नजर आया। अंत में डॉ. हर्ष कुमार ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफल आयोजन भविष्य में और बड़े पैमाने पर होने चाहिए।




