Uncategorized

हाफ मेराथन में संस्कृत विश्व वि की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

हाफ मेराथन में संस्कृत विश्व वि की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित हाफ मैराथन दौड़ 11 किलोमीटर महिला वर्ग में आयोजित की गई जिसमें समस्त भारतवर्ष से आए धावक एवं धाविकाओं ने ने प्रतिभा किया, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की छात्रा कुमारी मनीषा जो विश्वविद्यालय परिसर में शास्त्री प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्रतिभा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया तथा 11 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया l आईआईटी रुड़की के निर्देशक प्रोफेसर के.के. पंत ने मनीषा को ट्रॉफी एवं 11000/रुपए देकर सम्मानित किया l इस मौके पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा ने बताया की विश्वविद्यालय में खेल के स्तर को ऊंचा करने के लिए खिलाड़ियों की हर संभव मदद की जाएगी तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमाकांत पांडे ,विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री दिनेश राणा , विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी लाखेंद्र गोथीयाल , कीड़ा सचिव प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण जोशी,सहायक कुल सचिव संदीप भट्ट, सहायक कुलसचिव सुनील कुमार ने ने छात्रा मनीषा को शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *