Uncategorized

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में LJP (रामविलास) का संगठन विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियांपश्चिमी उत्तर प्रदेश में LJP (रामविलास) का संगठन विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में LJP (रामविलास) का संगठन विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियांपश्चिमी उत्तर प्रदेश में LJP (रामविलास) का संगठन विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां पश्चिमी उत्तर प्रदेश। अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष तेजवीर सिंह राणा द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। घोषित नियुक्तियों के अनुसार पवन कुमार कठेरिया को आगरा मंडल अध्यक्ष, बनाया गया। धर्मेंद्र सिंह को आईटी प्रभारी घोषित किया गया। भरत सिंह को मुख्य सलाहकार तथा हरेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तेजवीर सिंह राणा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र बौद्ध के अथक प्रयासों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूती मिल रही है। साथ ही जिला कमेटियों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जिससे पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *