ईरान–खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर प्रशासन अलर्ट, परिजनों से मांगी जा रही जानकारी
अमेरिका–इज़रायल एवं ईरान के मध्य चल रहे सैन्य संघर्ष के वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि कई भारतीय नागरिक प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।
विशेष रूप से ईरान एवं खाड़ी देशों में निवासरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी के संबंध में शासन-प्रशासन द्वारा आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
यदि जनपद क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति का कोई परिजन या परिचित वर्तमान में ईरान अथवा किसी खाड़ी देश में फंसा हुआ है, तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कृपया नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचित करें, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
📞 संपर्क नंबर:
📱 9690226822
📱 7895905080
सभी नागरिकों से अपील है कि केवल आधिकारिक एवं सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।




