Uncategorized

होली व रमजान माह में शांति बनाए रखने को आयोजित की गई बैठक

होली व रमजान माह में शांति बनाए रखने को आयोजित की गई बैठक

आगामी होली त्यौहार व रमजान महीने के दृष्टिगत शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण मनाये जाने के उद्देश्य से कोतवाली बहादराबाद क्षेत्राँतर्गत क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा आयोजित की गयी मीटिंग lथाना कोतवाली बहादराबाद की चौकी बाजार क्षेत्र में आगामी होली त्यौहार व प्रचलित रमजान महीने के दृष्टिगत आपसी भाईचारा सौहार्द पूर्ण त्योहारों को मनाए जाने के उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। चौकी बाजार कोतवाली बहादराबाद आयोजित उक्त गोष्ठी क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान की अध्यक्षता आयोजित की गयी जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह सहित अन्य समस्त उप निरीक्षक गण के साथ-साथ अभिसूचना इकाई अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी समुदायों के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे तथा आगामी त्यौहारों को स-कुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान महोदय द्वारा सभी को सचेत किया गया यदि त्यौहार में किसी भी खुराफाती तत्व द्वारा किसी प्रकार का व्यध्यान डाला तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *