नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय 71 नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव रुस्तम राज, गाज़ियाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अनिल सिंह, जय किशन ठाकुर, भरत सिंह, दिलीप कुमार, उपेन्द्र पासवान और शिवकुमार कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक और युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार से संगठन को मजबूत करने तथा उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।इस दौरान अब्दुल खालिक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाएं, ताकि आने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।




