Uncategorized

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने महाशिवरात्रि पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने महाशिवरात्रि पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

हरिद्वार। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर शिवगढ़ समेत टिक्कमपुर, धारीवाला, टिहरी विस्थापित और फेरुपुर गांवों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में अमन, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।

भगवान शिव से उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे तथा पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *