Uncategorized

रुड़की धूमधाम से मनाई महाराजा सूरजमल की 319-वीं जयंती,

धूमधाम से मनाई महाराजा सूरजमल की 319-वीं जयंती,जाट समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्परुड़की।जाट समाज सेवा समिति (पंजी०) द्वारा वीरता,दूरदर्शिता और सुशासन के प्रतीक महाराजा सूरजमल की 319-वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और महान शासक को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुभारंभ महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। किसान आयोग के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल पराक्रमी योद्धा ही नहीं,बल्कि कुशल प्रशासक और जनकल्याणकारी शासक भी थे।

उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय,समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया,जिससे उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराजा सूरजमल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने राज्य को मजबूत बनाया।वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषिपाल बालियान ने शिक्षा,आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता पर जोर दिया।कांग्रेस महानगर रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन संघर्ष,साहस और लोककल्याण की भावना से प्रेरित था।समिति के संरक्षक चौ०राजेंद्र सिंह ने उनके आदर्शों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया।समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल सिंह पंवार ने कहा कि समाज को संगठित रहकर शिक्षा और जागरूकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग रश्मि चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।युवा समाजसेवी चौ०रोबिन सिंह साखन के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया।इसमें सुनीता पंवार को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष और अक्षय चौधरी को भगवानपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा कार्यकारिणी विस्तार के आदेश दिए गए।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चौ०अजय वर्मा,डॉ०महेश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पहलाद सिंह,डॉ०इकबाल सिंह,सुरेश मलिक,उपाध्यक्ष रोहित राणा,विनय बालियान,ललित चौधरी,दीपक राठी,मोहित राठी, दुष्यंत राठी,हिमांशु चौधरी,भाजपा नेत्री गीता मलिक,अंजू चौधरी,नीरज रंधावा,नवनीत सिंह राठी,सिद्धांत चौधरी,साहित्य राठी, शौकिंदर चौधरी,सौरभ धारीवाल,सम्राट सालार,विशाल देशवाल,विक्रांत पंवार,अमर पंवार, अंकुर चौधरी,मुकेश साद,अंकित चौधरी, राजकुमार,विक्टर तोमर,सोनू कंवर,आशीष तोमर, सरस्वती,सरिता,सोनम दयाल,मितुशी, काशी चंद लवी,ललित धींगरा, राजेश चौधरी,अमित चौधरी,बृजेश कुमार, विपिन कुमार,संदीप कुमार,शैलेन्द्र कुमार, अनिल राठी,विनीत राठी,बबलू,तेजवीर चौधरी,अशोक कुमार,अजय सिंह,सनातन सोलंकी,विनय बलियान,अभिनव राठी,अभिषेक धनिवाल,अर्पित जाट (खेड़ा),दिव्यांशु जाट,सूरज राठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराजा सूरजमल के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में एकता,शिक्षा और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद गौरव चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *