बसेड़ा गांव के तालाब का हुआ नवीनीकरण, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया तालाब भूमि पूजन भूमि संरक्षण कृषि विभाग द्वारा हुआ तालाब का सुधार :देवबंद गागालेड़ी स्टेट हाईवे पर स्थित गांव बसेड़ा में मेन तालाब का नवीनीकरण करने के लिए तालाब का भूमि पूजन किया गया।तालाब का नवीनीकरण भूमि संरक्षण क़ृषि विभाग के सौजन्य से किया जायेगा। तालाब के भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी।उन्होंने कहा कि बसेड़ा गांव के तालाब का सुधार होना बहुत जरूरी था, जिससे गांव के लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण क़ृषि विभाग द्वारा इस तालाब का जीर्णोधार किया जायेगा, जिससे गांव के लोगों को गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से बचने में सहायता मिलेगी।पूजन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी ने कहा कि यह तालाब गांव के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और इसका नवीनीकरण होना बहुत जरूरी था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, और इस तालाब का नवीनीकरण भी उनमें से एक है।बसेड़ा गांव के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष आदरणीय मांगेराम चौधरी का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भूमि संरक्षण अधिकारी कपिल कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, ग्राम प्रधान सतीश त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, हरीश त्यागी, ललित त्यागी, इंस्पेक्टर संदीप पवार, अनुज कुमार, प्रवेश कुमार, सत्येंद्र चौधरी, राजेश त्यागी, अंकित कश्यप और गांव के अन्य लोग शामिल थे।




