Uncategorized

AIMIM को मजबूती, कई नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता मुज़फ्फरनगर। जनपद की राजनीति में उस समय नया मोड़ देखने को मिला

AIMIM को मजबूती, कई नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता मुज़फ्फरनगर। जनपद की राजनीति में उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब भारतीय किसान यूनियन सेना अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष परवेज उर्फ सोनू चौधरी और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अलीम रोशन ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की।

यह सदस्यता कार्यक्रम पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव हाजी इंतजार अंसारी के नियाजीपूरा स्तिथ कैम्प कार्यलय पर ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।इस अवसर पर कासमपुर निवासी शानू चौधरी भी AIMIM में शामिल हुए। बताया गया कि शानू चौधरी आगामी जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ भी सैकड़ों समर्थकों ने AIMIM का दामन थामा, जिससे पार्टी की स्थानीय स्तर पर स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है।पार्टी में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों, विचारधारा और संघर्षशील राजनीति से प्रभावित होकर AIMIM में आए हैं। उनका कहना था कि AIMIM समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने का काम कर रही है और यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि AIMIM आने वाले समय में मुज़फ्फरनगर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती से उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *