एन सी सी कैडेट द्वारा महा स्वछता अभियान चलाया गया। खानपुर शनिवार को एनसीसी कैडेट द्वारा महा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमे भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार के एन सी सी कैडेट द्वारा भगवान शकर इंटर कालेज के प्रांगण में स्थित वीतराग स्वामी कल्याण देव जी महाराज के मंदिर के चारों ओर तथा विद्यालय प्रांगण में चारों तरफ सफाई अभियान चलाया गया,महा स्वछता अभियान मे एनएसएस, एनसीसी स्काउट के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा जी द्वारा किया गया,इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया एनएसएस प्रभारी वीरेंद्र जी एवं एनसीसी प्रभारी सेकंड ऑफिसर आलोक भूषण द्वारा इस स्वच्छता कार्यक्रम को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान किया।




