बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। खानपुर दिनांक 4 फरवरी 2026 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा इकाई योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम किया तथा जागरूकता रैली अधिकारी वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में निकाली गई जिसमें सभी स्वयंसेवियों ने भाग लिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बौद्धिक कार्यक्रम में मास्टर मनोज कुमार ने सभी स्वयंसेवियों को बताया कि हमें बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर बालिका को शिक्षित किया जाएगा तो उससे दो परिवारों में जागरुकता आएगी प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बालिका शिक्षा कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवियों को बताया कि हमें बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि वर्तमान युग में बालिकाएं सभी क्षेत्र में जैसे डॉक्टर ,इंजीनियर पायलट ,टीचर , आदि सेवा में भी बहुत लगन और निष्ठा के साथ अपना काम करती हैं इसीलिए बालक और बालिकाओं की शिक्षा में कोई भी भेदभाव नहीं करना चाहिए आज के कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवियों हमारे आकांक्षा कुमारी,अंशिका कुमारी,आचार्य कुमारी,वंशिका,अजय सैनी, आर्यन कुमार राहुल कुमार,पवन यादव, अजय कुमार,विवेक कुमार, अभिषेक सैनी आदि स्वयंसेवियों ने मुख्य रूप से भाग लिया।




