Uncategorized

शोक संवेदना: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष: जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम चौधरी ने बसेड़ा गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी

शोक संवेदना: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष: जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम चौधरी ने बसेड़ा गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि माता जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन हमें उनके आदर्शों पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।इस अवसर पर पपिन चौधरी, पूर्व प्रधान बसेड़ा राजकुमार, शकील अहमद, शिवकुमार त्यागी, राजेंद्र ताजपुरिया, विकास आदि मौजूद रहे। निधन के बाद से उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।शोक व्यक्त करने वालों में विधायक देवेंद्र निम, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री इंद्रेश त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता चौ. विजयपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण त्यागी, ललित त्यागी, संदीप सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *