Uncategorized

77 वे गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया गया, खानपुर आज देश मे गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया

77 वे गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया गया, खानपुर आज देश मे गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है

आज भगवान इंटरकालेज तुगल पुर खानपुर मे भी बड़ी धूम -धाम से 84 बटालियन एन0सी0सी0 रूड़की, कर्नल अमन कुमार के दिशा निर्देशन मै 77 वे गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया भगवान शंकर इंटर कॉलेज मैं सर्वप्रथम झंडा रोहण का कार्यक्रम किया गया उसके बाद एनसीसी कैडेट द्वारा झंडे को सलामी दी गई तथा एनसीसी सोंग गाया गया और फिर इसके बाद भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे बच्चो द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और एनसीसी कैडेट द्वारा पिरामिड बनाकर देश का तिरंगा झंडा हवा में लहराया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि नकली प्रधान व विशिष्ट अतिथि और बाहर से आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत माला पहनकर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि नकली प्रधान द्वारा छात्रों को आशीर्वचन दिया गया उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा में तथा प्री बोर्ड में जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें पुरस्कृत किया गया और उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि छब्बीस जनवरी का यह गौरवशाली दिन हमें हमारे संविधान के आदर्शों को स्मरण कराने आता है।यह दिन हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है।हमारे महान संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है।गणतंत्र दिवस हमें एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दिलाता है।आइए हम सब मिलकर राष्ट्र की प्रगति में अपना ईमानदार योगदान सुनिश्चित करें और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं। यह हमारे महापुरुषों के त्याग और बलिदान का ही परिणाम है। आईए इन्हें नमन करते हुए आगे बढ़े। विमलेश वीरेंद्र जितेंद, विकास, नीरज, मनोज, सुमित,श्रीमती विजेता पवार, अशोक, कुलबीर सेकंड ऑफिसर आलोक भूषण भी राष्ट्रीय त्योहार में एनसीसी कैडेट का मनोबल बढ़ाया तथा देश सेवा चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ लोकेश कुमार अंकित कुमार उपस्थित रहे एनसीसी कैडेट अंजना अंशिका दिव्या गिरी किरण प्रीति रिमझिम रितिका सलोनी गिरी समनप्रीत कौर तनीषा गिरी मनीष कुमार अमन सिंह अभय वन सचिन कुमार सागर कुमार यश पुनीत मनीष प्रिंस कुमार आदि एनसीसी कैडेटों ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया किया जय हिंद जय भारत जय उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *