Uncategorized

हरिद्वार ज्वालापुर में मां इच्छापूर्ण काली की भव्य शोभायात्रा निकली

हरिद्वार में मां इच्छापूर्ण काली की भव्य शोभायात्रा निकली
हरिद्वार के थाना ज्वालापुर क्षेत्र स्थित धीरवाली में श्री मां इच्छापूर्ण काली महामाई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने गुरु मोहना नंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न तीर्थ स्थलों से लाई गई माता रानी की ज्योत के साथ भक्तों ने उत्साहपूर्वक सेवा की। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के महंत रवींद्र पुरी सहित अनेक महामंडलेश्वर उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण व सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *