Uncategorized

हरिद्वार नारसन में पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना की धन्यवाद सभा, बोले जनता के कर्ज को उतारने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

हरिद्वार नारसन में पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना की धन्यवाद सभा, बोले जनता के कर्ज को उतारने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
नारसन। पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर मुंडलाना गांव में धन्यवाद सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता ने उन्हें उपचुनाव में जो स्नेह और समर्थन दिया है, वह उसके सदैव ऋणी रहेंगे।
भड़ाना ने कहा कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर जो विश्वास जताया है, उसे वह जीवन भर नहीं भूल सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता का जो कर्ज उन पर है, उसे उतारने के लिए वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह जीते हुए विधायक से भी अधिक काम कर क्षेत्र के विकास को गति देंगे। भड़ाना ने भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों की मौजूदगी रही, जिन्होंने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *