खानपुर में सांसद स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन
खानपुर ब्लॉक स्थित स्वर्गीय श्री राजेश पायलट मिनी स्टेडियम, खानपुर में सांसद स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्य सांसद श्रीमती कल्पना सैनी ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण विभाग के अधिकारी द्वारा सांसद को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस खेल महाकुंभ में झबरेड़ा, खानपुर, भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर एवं लक्सर विधानसभा क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल महाकुंभ के पहले चरण में 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को माननीय सांसद श्रीमती कल्पना सैनी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खेल महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है




