Uncategorized

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा आज सड़क सुरक्षा पम्पलेट वितरण अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा आज सड़क सुरक्षा पम्पलेट वितरण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों व नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर नागरिकों को गुड समैरिटन कानून तथा सड़क दुर्घटना के बाद “गोल्डन आवर” की महत्ता की जानकारी भी दी गई,

जिससे दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके।
अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *