संभल के काव्य संगम महोत्सव में उत्तराखंड के तीन कवि सम्मानित
12 से भी अधिक राज्यों के 137 कवियों ने किया काव्य पाठ


हिंदू जागृति मंच ने सभी कवियों का काव्य कुंभ में आने पर जताया आभार
कल्कि अवतार की फोटो और भगवत गीता देकर किया सम्मानित
हरिद्वार
कल्कि नगरी संभल में हिंदू जागृति मंच द्वारा काव्य संगम महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भारत के एक दर्जन से भी अधिक राज्य के 137 कवियों ने शामिल होकर काव्य पाठ किया अपनी अलग-अलग विधाओं में काव्य पाठ करके कवियों ने खूब तालियां बटोरी इस काव्य संगम महोत्सव में नसीरपुर कला हरिद्वार के कवि पंडित पुष्पराज धीमान भुलक्कड़ सहित उत्तराखंड के दो अन्य कवियों को भी शामिल होने का मौका मिला जिसमें काशीपुर से प्रदोष मिश्रा खटीमा से शांति राणा शांति ने भी काव्य पाठ किया पंडित पुष्पराज धीमान भुलक्कड़ ने फंटूबाज सूरज हास्य रचना सुनाकर खूब तालियां बटोरी इस मौके पर हिंदू जागृति मंच के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहां की भुलक्कड़ सभी विधाओं के धनी हैं उनके गीत गजल या भजन हो या हास्य या बाल कविता हो सभी प्रेरणादायक होती है




