नाबालिक अपहृता को 24 घंटे के भीतर बहादराबाद पुलिस ने किया सकुशल बरामद
अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गत 27 दिसम्बर को वादी पप्पू निवासी-मुज्जफरनगर उ०प्र० की तहरीर के आधार पर वादी की नाबालिक पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में अन्तर्गत धारा 137(2) बीएनएस थाना बहादराबाद में कायम व पंजीकृत कराया गया था। अपह्ता की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किये गये थे। थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित की पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी की गयी व मुखबिर मामूर किये गये व मोबाइल सर्विलांस की सहायता से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहर्ता को अभियुक्त अमन पुत्र अनीश उम्र 21 वर्ष निवासी- ग्राम खुड्डा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के कब्जे से अंबाला कैंट हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया व अभियुक्त अमन को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है।




