Uncategorized

गुरुकुल नारसन।आज राजा प्रताप इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन में किसान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरुकुल नारसन।
आज राजा प्रताप इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन में किसान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के रूप में पूरे देश सहित उत्तराखंड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री कतर सिंह भड़ाना ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्हीं के विचारों और नीतियों की बदौलत आज किसानों को एक मजबूत पहचान मिली है।
पूर्व मंत्री कतर सिंह भड़ाना ने अपने संबोधन में कहा कि वे अब अधिक भाषण देने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि जो भी कहते हैं, सच्चाई के साथ कहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी झूठ नहीं बोला और उनके संस्कार उन्हें सच्चाई और सेवा का रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे गरीब हो या अमीर, मजदूर हो या किसान—वे सबके लिए समान रूप से काम करते आए हैं और समाज में एक-दूसरे का सहारा बनकर रहने की भावना ही देश की असली ताकत है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, छात्र, शिक्षक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *