Uncategorized

थाना झबरेड़ा जनपद हरि० झबरेडा पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुये एक आरोपी को धर दबोचा


थाना झबरेड़ा जनपद हरि० झबरेडा पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुये एक आरोपी को धर दबोचा

““श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 21.12.2025 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नूर बस्ती खाली प्लॉट कस्बा झबरेड़ा के पास अवैध सट्टे की खाई बाड़ी कर सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 नवाब को गिरफ्तार कर कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1090/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाने पर अ०स०354/25 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
1- नवाब पुत्र इकराम निवासी कोटवाल आलमपुर थाना झबरेड़ा हरिद्वार ।
बरामदगी– सट्टा पर्ची व नगद 1090/-रु०
पुलिस टीम-
1-है0कानि0 रामवीर
2-कानि0 मुकेश तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *