Uncategorized

बाल दिवस पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में बच्चों ने दिखाई अपनी अद्भुत प्रतिभा l

बाल दिवस पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में बच्चों ने दिखाई अपनी अद्भुत प्रतिभा l

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय शिक्षाशास्त्र विभाग में बाल दिवस के अवसर पर “बालपन और मै ” की अभिव्यक्ति पर बच्चों ने अपने बचपन के नटखट बातो को बताया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ० प्रकाश पंत एवं कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० मीनाक्षी सिंह रावत ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन, उनके बाल प्रेम तथा बाल जवाहरलाल दिवस के महत्व के विषय में प्रेरक जानकारी दी।
विश्वविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में बाल दिवस का उत्सव बच्चों की मुस्कान और उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ० प्रकाश पंत एवं कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० मीनाक्षी सिंह रावत और छात्र पवन , सौरभ जोशी , प्रवीण चमोली, दुर्गेश नौटियाल, आरती , स्नेहा , सोनी , खीमेश भट्ट , सुभाष चंद्र पुरोहित , संदीप सती, भास्कर गोला , संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *