Uncategorized

रजत जयंती वर्ष में योग से दिया स्वास्थ्य का संदेश, राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ।


रजत जयंती वर्ष में योग से दिया स्वास्थ्य का संदेश, राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ।


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में रजत जयंती उत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में हरिद्वार जनपद में आज से कार्यक्रमों की शुरुआत आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास सत्र के साथ की गई।
नमामि गंगे घाट, चंडीघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी अनंतानंद जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि योगी रजनीश जी, अध्यक्ष ओम आरोग्यम योग मंदिर, हरिद्वार रहे। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि “योग के माध्यम से हम न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं।”
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में रजत जयंती उत्सव की श्रृंखला का शुभारंभ है। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास सत्र में लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डॉ. जैन ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. भास्कर, डॉ. अश्विनी, डॉ. विकास दुबे, डॉ. सुष्मिता, डॉ. नावेद, डॉ. विकास जैन, डॉ. प्रदीप, डॉ. दीक्षा, नागेश्वर उनियाल, प्रकाश उनियाल, राजेंद्र मिश्र, नवीन, दीपिका, अंजना धनौला, शेफाली, विनय, विनीत, मुनीराम और विक्रम ने सहयोग किया।

योगाभ्यास का संचालन कु. अदिति, प्रतिभा, निशा भट्ट और निकुंज उपाध्याय ने किया। साधना सिंह, निदेशक संयोग रिजूवनेशन देहरादून ने योग नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी, जबकि राष्ट्रीय सेविका समिति की तरुणी प्रमुख प्राची गुप्ता ने अपने दल के साथ सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *