लक्सर में धूमधाम से निकली राम बारात, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत
लक्सर। श्री रामलीला कमेटी लक्सर द्वारा आयोजित राम बारात इस बार दशकों पुराने पारंपरिक मार्ग सब्ज़ी मंडी से निकाली गई। रामलीला कमेटी के प्रधान विशाल चौधरी, महामंत्री वेदांश चौधरी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित कौशिक का व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कई वर्षों से राजनीति के चलते राम बारात को अन्य मार्ग से निकाला जा रहा था, लेकिन इस बार पुराने मार्ग सब्ज़ी मंडी से बारात निकलने पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। व्यापारियों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर राम बारात का भव्य स्वागत किया।




