हरिद्वार में फेसबुक पर भड़काऊ बयानबाजी का मामला, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र में फेसबुक पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 सितम्बर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे चरणजीत पाहवा निवासी श्याम नगर कॉलोनी, ज्वालापुर ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास बनी मस्जिद को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं, जो एक विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाले बताए जा रहे हैं।

आरोप है कि चरणजीत पाहवा ने न केवल समुदाय विशेष को टारगेट किया, बल्कि प्रशासन को भी खुला चैलेंज देते हुए 15 दिन की समयसीमा तय की। इससे पहले भी उक्त व्यक्ति के खिलाफ दंगे भड़काने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। बताया गया है कि 30 सितम्बर 2024 को भी इसी व्यक्ति के खिलाफ हरिद्वार एसएसपी को तहरीर दी गई थी।
प्रार्थीगण ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ दंगा भड़काने, माहौल खराब करने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे गंभीर आरोपों के तहत कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया जाए।




