अपर उप निरीक्षक भगवानपुर प्रमोद सेमवाल को सर्वोच्च स्वतंत्र नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड पुलिस,सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष-डॉ.रजनीश सैनी
आज हरिद्वार के थाना भगवानपुर में देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से अ.उप निरीक्षक भगवानपुर प्रमोद सेमवाल को फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी के द्वारा “सर्वोच्च स्वतंत्र नागरिक सम्मान ” से सम्मानित किया गया।फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान पुलिसिंग क्षेत्र में उनके नवाचार,प्रभावी नेतृत्व और सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जाता हैं।अ.उप.निरीक्षक भगवानपुर प्रमोद सेमवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल के द्वारा अगस्त महीने में उत्कृष्ट कार्यो के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी ने बताया कि यह सम्मान,भारत का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है।जो सार्वजनिक नीति और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियो को प्रदान किया जाता हैं।उत्तराखंड पुलिस विभिन्न पहलो जैसे कि सड़क सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान प्रमोद सेमवाल को जनता की सुरक्षा,जनसेवा और नशामुक्त अभियान के लिए प्रदान किया गया हैं।फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर डॉ.रवींद्र सैनी,प्रदेश अध्यक्ष आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय महासचिव मा.पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक सैनी,राष्ट्रीय सचिव मा.अनिल सैनी,जिला अध्यक्ष हरिद्वार मा.प्रदीप सैनी ने सुभकामनाए प्रेषित की।



