Uncategorized

नागल पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता तमंचे सहित बदमाश गिरफ्तार

नागल पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता तमंचे सहित बदमाश गिरफ्तार

उपनिरीक्षक रवि कुमार ने कार्यभार संभालते ही कसा अपराधियों पर शिकंजा

नागल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन मे अपराधों की रोकथाम व वाँछित/वारण्टी अभियुक्तो एवं अवैध शस्त्र की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना नागल प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मे नागल थाना पुलिस टीम ने ग्राम भाटखेडी के जंगल के पास से संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण अभियुक्त रितिक पुत्र रोहताश निवासी ग्राम फतेहपुर गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने अभियुक्त से पूछने पर बताया कि साहब मे बाहर से तमंचा खरीद कर लाता हूँ तथा राह चलते लोगो को अच्छे दामो मे बेचकर मुनाफा कमा लेता हूँ। आज भी मैं फिर से राह चलते लोगो को तमंचा बेचने की फिराक मे खडा था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया है। मुझसे गलती हो गयी है। मुझे माफ कर दो।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे,उप निरीक्षक रवि कुमार सीडकी चौकी प्रभारी थाना नागल सहारनपुर, उप निरीक्षक बन्टी सिहँ,कांस्टेबल विक्रान्त कुमार, कांस्टेबल कृष्ण गोपाल थाना नांगल जिला सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *