Uncategorized

भारी बारिश से सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित, जगह जगह भरा पानी, सड़के बनी तालाब, रामलीला में डाला विघ्न

भारी बारिश से सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित, जगह जगह भरा पानी, सड़के बनी तालाब, रामलीला में डाला विघ्न l

बीती रात क्षेत्र में हुए भारी बारिश ने सामान्य जान जीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया जिसमे राज्य सड़क कई स्थानों पर बरसात के पानी के साथ बह गई जहाँ बड़े बड़े गड्डे बन गए हैं जो वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गए हैं, वहीं निचले इलाकों व खेतो में बरसात का पानी जमा हो गया है जिससे किसानो की फसलों को भारी नुकसान का अनुमान है, वहीं खंड विकास स्थिति पशु चिकित्सालय में दो फीट से भी अधिक पानी जमा होने से ग्रामीणों को अपने पशुओ का इलाज कराने के लिए चिकित्सालय के बाहर सड़क पर ही बाँधने पड़े, चिकित्स्कों ने भी सड़क पर ही पशुओं की चिकित्सा की l
यहां दो पेड खड़े हैं जो बहुत जर जर अवस्था में हैं,जो कभी भी टूट कर गिर सकते हैं जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और बिजली का नग्न केबिल पानी में झूल रह है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है l
वहीं बीती रात बहादराबाद की 127 वी श्री रामलीला का फीता काट कर विधायक आदेश चौहान ने किया, वन्दित विनोद शर्मा ने पूजा अर्चना की और नारद मोह की लीला का मंचन किया लेकिन बारिश के कारण मंचन भी पूरा नहीं हो पाया, बारिश के कारण ग्रामीण भी राम लीला मैदान में नहीं आए, निकट वर्ती ग्राम अलीपुर में भी बारिश ने रामलीला में विघ्न डाला l रामलीला कमेटी भी बारिश को देखते हुए मंचन को आगे नहीं कर पाई लेकिन आज दिन में तेज धूप निकल जाने पर श्री राम लीलाओ का मंचन उत्साह के साथ किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *