सुल्तानपुर मजरी की शक्तिनगर कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण
रुड़की। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मजरी की शक्तिनगर कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने किया। यह सड़क निर्माण कार्य ग्राम प्रधान मीनाक्षी पत्नी मोहित चौहान के प्रयासों से संभव हो पाया।
लोकार्पण अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक आदेश चौहान का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधान मीनाक्षी चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा मोर्चा के नेता मोहित चौहान ने विधायक जी का आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को बरसात व गर्मी में आवागमन की सुविधा मिलेगी और गांव का सौंदर्य भी बढ़ेगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान ने भी सड़क निर्माण कार्य को ग्रामवासियों के लिए बड़ा लाभकारी बताया और आगे भी विकास कार्य जारी रहने की बात कही।
इस अवसर पर राव राजा, नदीम मलिक, राव आबाद, मास्टर राव अशफाक, परविंदर पुंडीर, जोगेंद्र सिंह, शोभित शर्मा, वेद प्रकाश, शमशाद वकील, फिरोज, उस्मान, मुनीश नफीस, सलीम, नौशाद समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और विधायक व ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया।




