Uncategorized

मुज़फ्फरनगरराजकीय इंटर कॉलेज कवाल मुजफ्फरनगर में समग्र शिक्षा (मा०) अभियान के अंतर्गत 1 सितंबर 2025 से 2 सितंबर 2025 तक एसएमडीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुज़फ्फरनगरराजकीय इंटर कॉलेज कवाल मुजफ्फरनगर में समग्र शिक्षा (मा०) अभियान के अंतर्गत 1 सितंबर 2025 से 2 सितंबर 2025 तक एसएमडीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राजकीय इंटर कॉलेज कवाल मुजफ्फरनगर मेंसमग्र शिक्षा (मा०) अभियान के अंतर्गत 1 सितंबर 2025 से 2 सितंबर 2025 तक एसएमडीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम मेंमास्टर ट्रेनरश्री आशीष द्विवेदी जी व श्री मांगेराम जी द्वारा चार विद्यालयों राजकीय इंटर कॉलेज कवाल, राजकीय हाई स्कूल हुसैनपुर,राजकीय हाई स्कूल जँधेडी व राजकीय हाई स्कूल संभलहेड़ा के प्रधानाचार्य एवंस्टाफ का दो दिवसीय एसएमडीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज कवाल के प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह जी व समस्त स्टाफ,राजकीय हाई स्कूल जँधेडी से प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंशु सिंह जी व दीपा चौधरी जी, राजकीय हाई स्कूल संभलहेड़ा से श्रीमती मीनाक्षी आर्य जी, राजकीय हाई स्कूल हुसैनपुर से श्रीमती शशि मैडम जी व कुछ अभिभावकों जिसमें महेंद्र सिंह जी, श्रीमती गुलशन जी वह अन्य अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया l प्रशिक्षण में श्री आशीष द्विवेदी जी ने एसएमडीसी के अंतर्गत चारों क्लब( यूथ क्लब, विज्ञान क्लब,गणित क्लब, इको क्लब) सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा की तथा मास्टर ट्रेनर श्री मांगेराम जी द्वारा समस्त वित्तीय अभिलेख, व्यावसायिक शिक्षा, रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण, शैक्षिक भ्रमण परख पोर्टल, पंख पोर्टल आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईप्रशिक्षण अवधि में सभी के लिए सूक्ष्म जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य श्री रणवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *